फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ के हालात शर्म की बात': पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा- भ्रष्टाचार की हद तोड़ रहा ब्यूरोक्रेट्स

Sun, 16 Apr 2023 06:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं और भारत विरोधी एजेंडा सीख कर आते हैं। इसके बाद देश की संघीय व्यवस्था और संविधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हैं। 
विज्ञापन
अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि, सीएम हाउस के सुपर कैबिनेट माने जाने वाले ब्यूरोक्रेट्स सत्ता संरक्षण में भ्रष्टाचार की हदें तोड़ चुके हैं। पांच सालों में छत्तीसगढ़ के हालात राष्ट्रीय शर्म की बात है। कहा कि, कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं और भारत विरोधी एजेंडा सीख कर आते हैं। इसके बाद देश की संघीय व्यवस्था और संविधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हैं। पूर्व मंत्री अग्रवाल रविवार को बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा नेता ने बिलासपुर में सुस्त पड़े विकास कार्यों को लेकर कहा कि, भू माफिया, रेत माफिया और अवैध नशे के व्यापार करने वाले बिलासपुर में अपना राज चला रहे हैं। विकास कार्य यहां ठप हैं। बिलासपुर में 70 तालाब थे। छोटे-बड़े तालाबों से आम जनमानस की मूलभूत जरूरतों की आपूर्ति बावड़ी और तालाब के स्रोतों से होती रही। इससे भूमिगत जल स्तर हमेशा बढ़िया रहा, लेकिन सरकार की लापरवाही की वजह से आज जल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, अमृत मिशन का कार्य हो या सड़क नाली निर्माण का कार्य बिलासपुर में किसी भी प्रकार की विकास की योजना क्रियान्वित होती नजर नहीं आ रही है। स्मार्ट सिटी पैसों को सड़क, नाली, तलाब सौंदर्यीकरण के काम में लगा रही है। मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, हालात ऐसे हो गए हैं कि मंत्रिमंडल के सदस्य भी इस समय अपने आप को मोहताज पा रहे हैं। किसी तरह से वे दिन गिन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें