फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Accident: खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 03 Mar 2023 10:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। तीन दिनों पहले युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र मे सड़क हादसे मे मौत हो गई युवक अंधेरे में खड़े ट्रेलर को देख नही पाया जिससे कारण ट्रेलर के पीछे टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। तीन दिनों पहले युवक की शादी हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरगा के ग्राम दमखांचा निवासी राजू गोंड की शादी फरवरी माह मे सीपत स्थित खाड़ा निवासी संगीता सिदार से हुई थी। वह वापस अपने ससुराल अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। बीती शाम अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम खमरिया बाइक से गया था। जहां से रात करीब नौ बजे के लगभग वह वापस खाड़ा लौट रहा था। इसी दौरान वह लुतरा के राउत राय मैदान के पास सड़क पर अंधेरे में खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और पीछे जा टकराया। जिससे बाइक चालक राजू गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस पुरे मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें