फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त: तीन की मौत, छह घायल; पीएम मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे

Fri, 07 Jul 2023 10:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

रायपुर में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेलतरा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा बस के सड़क किनारे खड़े हाइवा से टक्कर के चलते हुआ है। बस में सवार कार्यकर्ता अंबिकापुर से प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी सज्जन (30) पुत्र सोहन, रूपदेव (55) पुत्र सोनसाय और बलरामपुर जिले के निवासी बस चालक अकरम रजा (28) की मौत हो गई है। इसके अलावा छह लोग घायल हुए हैं। इनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर लीलू गुप्ता,  सूरजपुर में पार्टी के मंडल महासचिव विशंभर यादव दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्हें अस्पताल भिजवाने की पहल की और चिकित्सकों से पूरा अपडेट लेते हुए बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

CM ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान, BJP देगी 5-5 लाख 
सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर बस हादसे में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा ने भी 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें