फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नगर निगम में एसीबी का छापा, सम्पदा शाखा का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 10:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

एसीबी ने बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सम्पदा शाखा के कर्मचारी को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले यह रकम मांगी गई थी।
विज्ञापन
नगर निगम का सम्पदा कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सम्पदा शाखा के कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी कर्मचारी ने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम को आगे बढ़ाने के एवज में राजकिशोर नगर निवासी परिवादी से इस राशि की मांग की थी।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जब नगर निगम कार्यालय पहुंची, उस समय वहां सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। एसीबी की इस अचानक दबिश और कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़े: अंबिकापुर: गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, छह युवक हिरासत में
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े जरूरी काम के लिए नगर निगम पहुंचे थे। आरोप है कि सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की लिखित शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसीबी की टीम ने शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले शिकायत की पुष्टि की। शिकायत सही पाए जाने पर ब्यूरो ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धरदबोचा। ब्यूरो की टीम आरोपी कर्मचारी से लगातार पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें