फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल, पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ा

Wed, 14 Dec 2022 12:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

 पुलिस की एक टीम घटना स्थल भेजी गई। वहीं दूसरी टीम को भाग रहे ट्रक चालक के पीछे लगाया गया। आगे पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवा लिया। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ( कवर्धा) जिले में मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पोलमी निवासी ईश्वर श्याम (21) मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी बहन के साथ कुकदूर से बाइक पर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से ईश्वर श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सावन सार्थी ने बताया की हादसे की सूचना मिली। साथ ही यह भी पता चला कि टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भाग निकला है। इस पर एक टीम घटना स्थल भेजी गई। वहीं दूसरी टीम को भाग रहे ट्रक चालक के पीछे लगाया गया। आगे पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवा लिया। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें