फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ट्रैक्टर के केजबिल की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Wed, 24 Jan 2024 10:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के तेज रफ्तार ट्रैक्टर में लगे केज बिल की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों  ने शव को सड़क पर हंगामा किया।
 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरखो गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर में लगे केज बिल की चपेट में आने से बाइक सवार रहीम खान (42) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरखो गांव निवासी रहीम खान अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। खेत से जोताई करके आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चक्के में लगे केजबिल की चपेट में आने से रहीम खान आ गया। इससे रहीम खान को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। 

नैला चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। यह घटना लगभग रात 7.45 बजे के बीच की है। पिछले ढेर घंटे से शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। नैला चौकी प्रभारी डीएसपी संगम राम के द्वारा परिजनों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें