जांजगीर चांपा जिले के तेज रफ्तार ट्रैक्टर में लगे केज बिल की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर हंगामा किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरखो गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर में लगे केज बिल की चपेट में आने से बाइक सवार रहीम खान (42) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरखो गांव निवासी रहीम खान अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। खेत से जोताई करके आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चक्के में लगे केजबिल की चपेट में आने से रहीम खान आ गया। इससे रहीम खान को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया।
नैला चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। यह घटना लगभग रात 7.45 बजे के बीच की है। पिछले ढेर घंटे से शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। नैला चौकी प्रभारी डीएसपी संगम राम के द्वारा परिजनों को समझाया जा रहा है।