फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला

सार

लड़की घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। वह छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके गांव और ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के भी बयान लिए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में स्कूल जा रही 12वीं की एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया तो युवक ने उससे मारपीट कर दी। इसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी निवासी छात्रा सोमवार को स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जोगीसार निवासी दीपक बैगा उर्फ लल्लू बाइक से पहुंच गया। उसने छात्रा को रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। 

इसके बाद लड़की घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। वह छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके गांव और ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के भी बयान लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें