फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक की मौत

Mon, 05 Dec 2022 11:59 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि कल 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे के करीब स्मृति नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक युवराज देशमुख कुछ काम से राजनांदगांव आ रहे थे इसी दौरान ठाकुर टोला के पास एक खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर में गंभीर चोट आई ।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक युवराज देशमुख की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र  के तहत ठाकुर टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र स्मृति नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक युवराज देशमुख की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दुर्ग से राजनांदगांव आते समय हुआ। उपनिरीक्षक दुर्ग से राजनांदगांव आ रहे थे इस दौरान खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जहां लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि कल 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे के करीब स्मृति नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक युवराज देशमुख कुछ काम से राजनांदगांव आ रहे थे इसी दौरान ठाकुर टोला के पास एक खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर में गंभीर चोट आई । आसपास के लोगों की मदद से उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें