पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा सारकेगुड़ा तालाब के पास एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक मिलिशिया सदस्य लेकाम सोमलू पिता लेकाम बोटी पेद्दागेलूर को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा व तर्रेम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। कुशवाह ट्रेवल्स की यात्री बस और एक ग्रामीण की हत्या में शामिल दो नक्सल जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा सारकेगुड़ा तालाब के पास एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक मिलिशिया सदस्य लेकाम सोमलू पिता लेकाम बोटी पेद्दागेलूर को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पकड़ा गया नक्सली 21 दिसम्बर 2023 को बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर के पास कुशवाह ट्रेवल्स यात्री बस में आगजनी की घटना में शामिल था।
वहीं शुक्रवार को तर्रेम थाना कोबरा 210 और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मिलिशिया सदस्य पदम हूंगा पिता पदम भीमा उम्र 36 निवासी मंडीमरका थाना जगरगुंडा जिला सुकमा को सिलगेर से पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली मिलिशिया सदस्य है और वह एक जनवरी 2023 को तर्रेम कुरसमपारा के ग्रामीण के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध बासागुड़ा व तर्रेम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।