फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, 21 आईईडी बमों को किया निष्क्रिय

Sat, 16 Dec 2023 08:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया हैं। जवानों ने डी माइनिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाये गये 21 प्रेशर आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया हैं।
विज्ञापन
Bijapur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया हैं। जवानों ने डी माइनिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाये गये 21 प्रेशर आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  शनिवार को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार व पालनार के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ 85, सीआरपीएफ 222, कोबरा 202 व 222 बीडीएस व बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम डी माइनिंग पर निकली हुई थी। डी माइनिंग के दौरान पालनार व सावनार के बीच 10, 20 व 50 मीटर की दूरी पर प्रेशर स्वीच सिस्टम से लगाये गए साढ़े तीन किलो ग्राम की 21 आईईडी को जवानों ने बरामद उसे निष्क्रिय कर दिया।

यह आईईडी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद सड़क पर, सड़क के किनारे व पेड़ के छांव में लगा रखे थे। जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से डी माइनिंग कार्रवाई के दौरान नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें