फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बच्ची की मौत के मामले में पीसीसी ने किया समिति का गठन, आठ जनवरी को टीम जाएगी मुतवंडी गांव

Sat, 06 Jan 2024 08:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति को अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में जिले के गंगालूर थानांतर्गत ग्राम मुतवंडी में क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में विक्रम मंडावी विधायक-बीजापुर संयोजक, नीना रावतिया उद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य, शंकर कुडियाम अध्यक्ष, जिला पंचायत बीजापुर, बसंत ताती, सदस्य-जिला पंचायत, मिच्चा मुतैया, उपाध्यक्ष- जनपद पंचायत भोपालपटनम शामिल है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति को अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंने का आग्रह किया है। जांच समिति के संयोजक और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि वस्तुस्थिति को जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घटित जांच समिति आगामी सोमवार 08 जनवरी 2024 की सुबह आठ बजे बीजापुर से गंगालूर होते हुए ग्राम मुतवेंडी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें