फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मुखबिरी के शक में युवक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंका शव

Mon, 11 Mar 2024 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाते हुए युवक पुसू हेमला की हत्या कर शव को तेलीपेठा व पाताकुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा फेंका है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने की युवक की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों ने कुटरू इलाके में एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी फेंका हैं। जिसे शव के साथ बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि बीते आठ मार्च को कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेठा निवासी पुसू हेमला पिता दोये हेमला उम्र 35 जो वर्तमान में कुटरू में निवासरत था। पुसू हेमला व्यक्तिगत काम से अपने गांव तेलीपेठा गया हुआ था। उसी दिन नक्सलियों ने तेलीपेठा से उसका अपहरण कर लिया।
 

नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाते हुए युवक पुसू हेमला की हत्या कर शव को तेलीपेठा व पाताकुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा फेंका है। जिसमें मुखबीरी के आरोप में हत्या करने का जिक्र हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें