फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 माओवादियों के शव बरामद, पांच की पहचान

Wed, 03 Apr 2024 10:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। कल देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे।
विज्ञापन
नक्सलियों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली व लेंड्रा के जंगल में बीते दिनों हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने 3 महिला समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया हैं। वही घटनास्थल से पुलिस ने एलएमजी, 303 रायफल, बीजीएल लांचर एवं भारी मात्रा विस्फोटक सामान के साथ नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि मारे गए नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

 


 

मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत सोमवार को नक्सलियों की पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोडियम व अन्य 70 से 100 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर एसटीएफ कोबरा 210, 205, 202 व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली हुई थी। 


 

नक्सलियों के हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
सर्च अभियान के दौरान मंगलवार की तड़के 6 बजे कोरचोली व लेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 12 घण्टे चली मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में 3 महिला समेत 13 नक्सलियों के शव व हथियार 1 नग 7.62 एलएमजी -58 राउंड, 1 नग 303 रायफल -39 राउंड, 12 बोर सिंगल शॉट 1 नग, बीजीएल लांचर 3 नग - 17 सेल, एयर गन 2 नग, विस्फोटक - हेण्ड ग्रेनेड 1, यूबीजीएल सेल 1, टिफिन बम 7 नग, जिलेटिन स्टीक कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, उपकरण -लेपटॉप, डीव्हीडी राईटर, वॉकीटॉकी व नक्सली वर्दी, पिट्ठू, सोलर प्लेट, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया हैं। 

 
विज्ञापन

हालांकि खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पंचनामा व अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

मुठभेड़ में मारे नक्सलियों की हुई शिनाख्त
अब तक पांच नक्सलियों के शवों की शिनाख्त हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान तीन महिला माओवादी सहित कुल 13 माओवादियोें के शव बरामद किए गए। अब तक कुल 13 माओवादियोें के शव में से पांच की पहचान हो गई है। 

1) सुखराम हेमला , PPCM ( ACM  Rank) - PLGA , कंपनी 2

2) हूंगा परसी , PLGA , कंपनी 2

3) हूँगा कुंजाम, PLGA , कंपनी 2 

4) सीतक्का (DVCM जितरू की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2 

5 ) दुला सोनु , PLGA,  कम्पनी 2

पुलिस की माने तो अन्य आठ माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें