फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सल पंथ से तौबा कर नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित

Wed, 18 Oct 2023 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

संगठन में लच्छू एसएलआर रायफल रखता था। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों और शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली दंपति ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस के आला अफसरों के सामने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत एरिया कमेटी सदस्य लच्छू फरसा पिता स्व. लखमू फरसा उम्र 27 निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर व पार्टी सदस्य श्रीमती हड़मे माड़वी पति लच्छू फरसा उम्र 25 निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार व उपेक्षा से तंग आकर शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

 

लच्छू फरसा पर पांच लाख का इनाम घोषित है। लच्छू वर्ष 2008 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत माटवाड़ा एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती किया गया। दिसम्बर 2009 में पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2013 में एसीएम के पद पर कार्य देकर भैरमगढ़ एरिया कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी दी गई। अप्रैल 2023 तक एरिया कमांड इन चीफ के रूप में कार्य किया। संगठन में लच्छू एसएलआर रायफल रखता था। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें