फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: बीजापुर और तेलंगाना की सरहद पर मुठभेड़, ग्रेहाउंड्स जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, कई घायल

Fri, 19 Jul 2024 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक सेमलडोडी के जंगल में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की भी जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक सेमलडोडी के जंगल में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की भी जानकारी मिल रही है। हालांकि अब तक एक नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। घटना की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम सेमलडोडी के जंगल में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ होने की खबर है। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। लेकिन घटना स्थल से अब तक फिलहाल एक नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किये जाने की खबर है। 

फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर उसूर ब्लॉक का सेमलडोडी गांव पड़ता है। ग्रेहाउंड्स कि टीम को खबर मिली थी कि नक्सलियों का बड़ा कैडर सेमलडोडी के जंगल में मौजूद है। इसके बाद ऑपरेशन लॉंच किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें