फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: जिले में दिखा नक्सलियों का खौफ, दुकान बाजार सब बंद, बसों के पहिए जाम, पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 30 Mar 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद बस संचालको में भी इसका दहशत साफ तौर पर देखने को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर भी जगदलपुर से बीजापुर  के लिए एक भी बस नहीं चली।
विज्ञापन
जिले में दिखा बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों के बंद का असर जिले में देखने को मिला। बतादें की नक्सलियों के पश्चिम डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी किया था।इस प्रेसनोट में नक्सली लीडर ने 30 मार्च को बीजापुर बंद रखने की बात लिखी थी और इस प्रेसनोट के माध्यम से दुकानदारों और बस संचालको को चेतावनी भी दी थी की दुकान खोलने या बसों के संचालन पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

 

सप्ताह में शनिवार के दिन जिला मुख्यालय में अधिकतर दुकाने बंद  रहती है। लेकिन नक्सल धमकी का असर होने की वजह से जिला मुख्यालय और अन्य तहसीलो में भी बंद का पूर्ण असर देखने को मिला। वहीं दुकानदारों में भी नक्सल बंद का खौफ सीधे तौर पर देखने को मिला।


बसों का आवागमन रहा ठप 

वहीं नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद बस संचालको में भी इसका दहशत साफ तौर पर देखने को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर भी जगदलपुर से बीजापुर  के लिए एक भी बस नहीं चली। वहीं भोपालपतनम, उसूर, भैरमगढ़ तहसीलो में और अंदरूनी इलाकों में भी बसों का संचालन पूरी तरीके से ठप रहा।

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर दिखी पुलिस

नक्सल बंद के आह्वान के बाद जगह जगह पर पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर दिखाई दिए । किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जवान भी पूरी तरीके से मुस्तैद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें