फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मरीज की मौत से परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 05 Jul 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मरीज की मौत से परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा की मनीष साहू उम्र 35 निवासी बीजापुर को उल्टी की शिकायत के बाद जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों और स्टॉफ नर्स ने उनका इलाज सही समय पर नहीं किया। जिससे उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह 7:00 बजे मनीष साहू को जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मरीज के नाम की पर्ची भी बनाई लेकिन नर्स और डॉक्टरों ने 4 घंटो तक उनका इलाज नहीं किया और अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सो के खिलाफ एफआईआर कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने और उनकी सेवा समाप्त करने की बात कही है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर किया हंगामा- 

मरीज की मृत्यु के बाद उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस के जवानों को जिला अस्पताल में तैनात किया गया। ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी घटना घटित न हो सकें। सिविल सर्जन यशवंत ध्रुव ने कहा है की इस घटना कि जांच कि जाएगी। अगर अस्पताल प्रबंधन के किसी कर्मचारी से लापरवाही हुई है तो उसके विरुद्ध अगले तीन दिनों में उचित कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया हैं। वही दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक व प्रशासन का पुतला दहन कर गुरुवार को बीजापुर नगर बन्द करने की अपील की हैं। इधर भाजपा की अपील के बाद व्यपारी संघ ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक प्रतिष्ठानों को बंद कर अपना समर्थन दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें