फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का बीजापुर दौरा: साय करेंगे 228 करोड़ से ज्यादा के कार्यो का भूमिपूजन, बांटेंगे अनुकंपा नियुक्ति प्रमाणपत्र

Thu, 03 Oct 2024 07:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में सीएम साय 228 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन पूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को एक दिवसीय बीजापुर प्रवास पर आ रहे हैं। यहां वह 228 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 35 करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। वहीं जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का नगद भुगतान भी करेंगे। मुख्यमंत्री साय नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाण पत्र देंगे।

मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बीजापुर सेंट्रल लाइब्रेरी में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद महेश कश्यप, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें