फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Accident: ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चार ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

Wed, 31 Jan 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में ट्रेलर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में चार ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा नैमेड थाना क्षेत्र के मिंगाचल के पास हुआ था।
विज्ञापन
ट्रेलर-पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की शाम मिंगाचल के पास ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप में सवार चार ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ ग्रामीण भटवाड़ा से किसी काम से मुसालूर आये हुए थे। शाम सात बजे के करीब जब वे ग्रामीण अपने पिकअप वाहन से वापस भटवाड़ा लौट रहे थे। तभी मिंगाचल के पास सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5825 के साथ सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस भिड़ंत से पिकअप वाहन में सवार चार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सात ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल बताये गये हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायल ग्रामीणों का नाम नहीं मिल सका था। दूसरी तरफ बताया गया है कि मृतक ग्रामीणों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें