फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News : 'अंगना म शिक्षा 3.0' मेले का हुआ आयोजन, बच्चे, माता-पिता और शिक्षक हुए शामिल

Wed, 26 Apr 2023 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संकुल कार्यालय में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
आंगन म शिक्षा मेले का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संकुल कार्यालय चेरपाल के प्रांगण में संयुक्त रूप से संकुल चेरपाल, पदेड़ा, रेड्डी और गंगालूर में गंगालूर, गोंगला, तोड़का, बुरजी, पुसनार, पीडिया के प्राथमिक शालाओं से आए माताओं और बच्चों की उपस्थिति में अंगना म शिक्षा 3.0 मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मेले में नौ काउंटर बनाकर अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से नोडल शिक्षिकाओं और काउंटर प्रभारियों द्वारा संतुलन बनाना, रंग पहचान, छोटा-बड़ी पहचान, गिनना सिखाया गया। मेले में माताओं को बारी-बारी से सभी काउंटरों का अवलोकन कराया गया। साथ ही ग्रीष्म कालीन अवकाश में बच्चों को इस तरह की गतिविधियों के द्वारा बच्चों को पढ़ाई से जोड़कर रखने हेतू प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला कार्यालय समग्र शिक्षा से महेश राजपूत (DPMU),संकुल प्राचार्य शरद सोनवानी, हर्षवर्धन शर्मा, संकुल समन्वयक राजेश सिंह, किरण कावरे, रमन झा, सुधीर नाग, रूप साय सोने,आयतु ताती, नवल यादव, कवल यादव, प्रधान अध्यापक पालदेव हनमैया, बीआरअमांद, नोडल शिक्षक सरोजनी सिंह, सरोजनी ठाकुर, सुनीता सरकार,अनामिका राव, पूनम वासम, ललिता दर्रो, संगीता नाग, मीरा बग्गा, दिव्य रजनी टोप्पो, राजेश शाह, मोहसिन खान, संजय साहू, डेविड कुमार, रितेश सेमल, राजकुमार झाड़ी और समस्त संकुल के प्राथमिक शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें