बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा दोनों आईईडी को मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय किया गया। माओवादियों द्वारा सुरक्षा पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से मिरतूर- तिमेनार मार्ग में आईईडी लगाया गया था, सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया।
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को बीजापुर जिला बल की टीम, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी गोरना मनकेली की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान गोरना मनकेली के जंगल में कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोमू कोरसा ( जनमिलिशिया सदस्य) पिता सन्नू कोरसा उम्र 27 निवासी मनकेली थाना बीजापुर बताया। जिसके पास रखे थैले से एक नग टिफिन बम, 2 डेटोनेटर, 5 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 5 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 3 जिलेटिन, बैटरी, नक्सली साहित्य व नक्सली बैनर पर्चे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए संदिग्ध के विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्ययालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है।
10 किलो का आईईडी बरामद
बीजापुर में मंगलवार को जिला बीजापुर बीडीएस की टीम थाना मिरतूर से कैंप तिमेनार तक डी माइनिंग पर निकली थी। बेचापाल बड़े मुंडा तालाब टेकरी के पास पांच-पांच किलो के दो आईईडी बरामद किया गया।