फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चुक: पिस्टल लेकर सीएम के केबिन तक पहुंचा शख्स

Wed, 28 Feb 2024 12:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक लेकर खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री आवास में एक शख्स पिस्टल लेकर घुस गया। शख्स सीएम कक्ष तक पहुंचने वाला ही था, उससे पहले पुलिसकर्मियों की नजर उस शख्स के पास रखे पिस्टल पर पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक लेकर खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री आवास में एक शख्स पिस्टल लेकर घुस गया। शख्स सीएम कक्ष तक पहुंचने वाला ही था, उससे पहले पुलिसकर्मियों की नजर उस शख्स के पास रखे पिस्टल पर पड़ी। मौके पर घेराबंदी कर उससे पकड़ा गया। इसके साथ ही पिस्टल जब्त कर ली गई है। मामले में अब पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


चर्चा है कि शख्स सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात करने  राज्य अतिथि गृह पहुना आया था। बता दें कि राज्य अतिथि गृह पहुना को ही अभी मुख्यमंत्री आवास बनाया गया है। पिस्टल धारी शख्स वीआइपी गाड़ी से आया था। इसकी वजह से सुरक्षाकर्मियों शख्स की चेकिंग नहीं की। गाड़ी से उतरकर जैसे ही सीएम कक्ष की ओर बढ़ने लगा इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी और उसे पकड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें