फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: छत्तीसगढ़ में भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, बघेल सरकार ने घटाया वैट

Mon, 22 Nov 2021 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती करने का एलान किया है। पड़ोसी राज्यों में वैट कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी वैट घटाने की मांग चल रही थी। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। भूपेश कैबिनेट ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें में कटौती करने का फैसला किया है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने डीजल पर 2 प्रतिशत और पेट्रोल पर 1 प्रतिशत की कमी करने का फैसला लिया है। इससे राज्य भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती होगी। वहीं, राज्य सरकार के खजाने पर 1000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में वैट घटाने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की गई थी, छत्तीसगढ़ में भी वैट घटाने की मांग चल रही थी। भूपेश बघेल ने संकेत दिया था कि जल्द ही राज्यवासियों को भी राहत मिलेगी। आज रात  12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी।  
 

रायपुर में 101.86 रुपये बिक रहा पेट्रोल
राजधानी रायपुर में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। जबकि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल 95.26 रुपये से लेकर 109.96 रुपये और डीजल 86.80 रु से लेकर 94.61 रुपये प्रति लीटर तक है। वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से विभाग ने हाल में पेट्रोल-डीजल पर वैट, कमी का असर और पड़ोसी राज्यों में रेट-वैट के तुलनात्मक आंकड़ों के साथ प्रस्ताव शासन को भेजा था। यही सोमवार के कैबिनेट में चर्चा में आएगा और वैट घटाने का फैसला होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इन राज्यों ने कम किए दाम
पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़े दामों से लोग परेशान चल रहे थे। इसे देखते हुए कई राज्यों ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम कर दिए हैं। वैट कम करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, मिजोरम, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , गुजरात, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़ एवं लद्दाख शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें