फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhoramdev Mahotsav: चुनाव आयोग से अनुमति के बाद भोरमदेव महोत्सव शुरू, नेताओं को कार्यक्रम से  रखा गया दूर

Sat, 06 Apr 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का शुरु हो गया। आज पहले दिन शनिवार को यहां स्थानीय स्तर के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए है। वहीं, कल रविवार शाम को छत्तीसगढ़ व बॉलीवुड के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
भोरमदेव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से शर्तों के साथ वर्ष 2024 का भोरमदेव महोत्व का आयोजन शनिवार शाम से शुरू हो गया है। दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आयोजन आज छह और कल सात अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए शर्तों को सख्ती से पालन करते हुए महोत्सव-मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण राजनीति पार्टी से जुड़े नेताओं को भी दूर रखा गया है। भोरमदेव मंदिर के अलावा प्राचीन एवं पुरातत्व मंदिर छेरकी मंदिर और मढ़वा महल को भी विशेष साज-सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है। 

आज पहले दिन शनिवार को यहां स्थानीय स्तर के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए है। वहीं, कल रविवार शाम को छत्तीसगढ़ व बॉलीवुड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। बता दें कि भोरमदेव महोत्सव में लाखों की संख्या में महादेव के भक्त आते है। यहां शिव मंदिर है, इसमें विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह मेला छत्तीसगढ़ के प्रमुख मेले में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें