फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेंट-मुलाकात रायपुर उत्तर विधानसभा: सीएम भूपेश ने दी 117 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

Mon, 17 Apr 2023 02:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सीएम ने 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बीपीओ सेंटर की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
सीएम भूपेश ने दी 117 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज सोमवार को रायपुर के पंडरी स्थित प्रगति मैदान में  रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को  117 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौदर्यीकरण, इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बीपीओ सेंटर की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री  ने नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रुपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रुपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रुपए की लागत के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया।साढ़े 65 करोड़ रुपए़ की लागत के विकास कार्यो को शहरवासियों को समर्पित किया।

विज्ञापन


500 सीटर बीपीओ सेंटर के लिए किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने रायपुर मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें तल पर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बीपीओ सेंटर की स्थापना से रायपुर के युवाओं को उन्नत और आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। बीपीओ से मल्टीनेशनल बड़ी कंपनियों में नौकरी से युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी। बीपीओ के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय  से युवा जुड़ सकेंगे। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को  इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 



नगर निगम रायपुर को 84 नए सफाई वाहनों की दी सौगात
इस दौरा रायपुर शहर को साफ, सुंदर रखने के लिए रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप मिली। मुख्यमंत्री ने आज 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत मिलेगी।  मुख्यमंत्री आज 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03  मिनी पोकलेन, 01 टैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन नगर निगम रायपुर को सौंपे।



40 करोड़ की लागत से संवरेंगी रायपुर की 5 सड़कें
राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री ने पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत सीएसआईडीसी के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है। जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस वॉल सजावटी पेंटिंग में अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में हमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ अंकित किया गया है।



राजधानी की ये पांच सड़कें दिखेंगी खूबसूरत

  • जीई रोड
  • वीआईपी रोड
  • बलौदाबाजार रोड
  • स्टेशन रोड
  • पचपेड़ी नाका रोड 

विज्ञापन

प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज : भूपेश
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि व्यवसाय के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की व्यवस्था की जा रही है। लोग गोधन न्याय योजना का लाभ उठा रहे हैं।  हम बिजली उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है। प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इस बजट में हमने आईटीआई के उन्नयन के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

सीएम ने की घोषणाएं

  1.  त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जायेगा।
  2. गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
  3. क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए डामरीकरण का कार्य करवाया जाएगा
  4. नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में
  5. भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक
  6. माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक
  7. भावना नगर में राठौर कॉलोनी में
  8. श्रीरामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण करवाया जायेगा।
  9. वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में
  10. कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक
  11. भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक,
  12. गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण करवाया जायेगा।
  13. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड करवाया जायेगा।
  14. कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण कार्य करवाया जायेगा।
  15. 50 वर्ष पुराने जवाहर गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।
  16. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में उन्नयन करने और गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णाद्धार कराने की घोषणा की। 
  17. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड कराने, कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण और 50 वर्ष पुराने जवाहर-गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की।   
  18. नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक, माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक, भावना नगर में राठौर कॉलोनी में श्रीरामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण कराने की स्वीकृति दी। 
  19. वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में-कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक-भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक,
  20. गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण कराने की घोषणा की।

मकान का सपना पूरा हुआ 
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से चर्चा के दौरान सुषमा यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत उन्हें लाभ मिला है। अपनी झोपड़पट्टी को पक्का मकान बनाने का सपना देख रहे थे, वह पूरा हो गया है। सुषमा यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए डेढ़ लाख रूपए मिले
मुख्यमंत्री ने कुमारी ज्योति साहू को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के फीस के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए प्रदान करने की स्वीकृति दी। 

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से चर्चा 
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भी रू-ब-रू हुए। बच्चों से बातचीत की। बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम की छात्रा एलिसा मसीह ने बताया कि मैं छठवीं कक्षा में थी तो पिता का देहांत हो गया था। घर की परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। राज्य सरकार की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत मुझे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिला। 

मुख्यमंत्री ने राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर के मंडी मार्ग स्थित राम जानकी  मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए राम जानकी एवं हनुमान से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा,नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर,नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें