जिले के सभी कर्मचारी-अधिकारी आज शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। इनने मास्टर, बाबू, पटवारी, तहसीलदार,डिप्टी कलेक्टर और सफाईकर्मी से लेकर ड्राइवर तक शामिल हैं। दरअसल, यह हड़ताल छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले हो रहा है। आज जिले में कलेक्टर को डीए सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बेमेतरा जिले के सभी दफ्तरों में कामकाज ठप्प है। राजस्व कोर्ट के आज जितनी पेशी थी उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सरकारी अस्पताल में भी ग्रामीण पुरुष व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आज ड्यूटी पर नहीं गए है। ये सामूहिक अवकाश लिए हुए।पटवारी, शिक्षक समेत अधिकांश कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर है।
ये हैं मुख्य मांगें -
- केंद्र सरकार के समान 1 जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता दिया जाए और जुलाई 2019 से देय महंगाई भत्ते के एरियर्स की राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए।
- मध्यप्रदेश सरकार की तरह, शासकीय सेवकों के अर्जित अवकाश का नगदीकरण 240 दिनों के बजाय 300 दिनों के लिए किया जाए।