फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: किसान को नहीं मिला एटीएम और अज्ञात आरोपी ने निकाल लिए चार लाख से ज्यादा रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक अजब-गजब ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान को एटीएम नहीं मिला था और अज्ञात आरोपी ने एटीएम के माध्यम से 4.49 लाख रुपए निकाल लिए है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में एक अजब-गजब ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान को एटीएम नहीं मिला था और अज्ञात आरोपी ने एटीएम के माध्यम से 4.49 लाख रुपए निकाल लिए है। इस मामले में ग्राम कुरूद निवासी पीड़ित किसान रूपसिंग निर्मलकर के आवेदन पर थानखम्हरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) -BNS के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार बैंक आफ बडौदा शाखा थानखम्हरिया में पीड़ित ने अपने खाता में 3 जून को नगद 2.50 लाख रुपए व 19 जून को नगद 2 लाख रुपए अपनी जमीन बिक्री के रकम को डाला था। दिनांक 29 जुलाई से लगातार 21 अगस्त तक उनके खाता से एटीएम के माध्यम से कुल नगद रकम 4 लाख 49 हजार रुपए किसी व्यक्ति द्वारा आहरण किया है। गौर करने की बात है कि पीड़ित किसान को बैंक के माध्यम से एटीएम कार्ड नही मिला है। बैंक मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रुपए निकलने का अभी तक मैसेज तक नहीं आया है। पीडित के बैंक खाता से बिना जानकारी के एटीएम के माध्यम रुपए निकाल लिया गया है। इसकी जानकारी जब वे बैंक गए तो पता चला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें