फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: 25 जनवरी को सीएम साय का दौरा, जूनी सरोवर मेले में करेंगे शिरकत, कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरु

Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

सीएम विष्णुदेव साय 25 जनवरी को बेमेतरा जिले के दौरे पर आने वाले हैं, वे सीएम बनने के बाद पहली बार बेमेतरा जिले के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
एसपी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम विष्णुदेव साय 25 जनवरी को बेमेतरा जिले के दौरे पर आने वाले हैं, वे सीएम बनने के बाद पहली बार बेमेतरा जिले के दौरे पर आएंगे। उनकी प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 25 जनवरी को नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम ढनढनी में एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम में वे हिस्सा लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की समेत अन्य अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

यहां पर हेलीपैड, मंच, कार्यक्रम स्थल, मेला परिसर, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने दिशा निर्देश दिए। बता दें कि यहां हर साल 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। 
 

मेला स्थल पर सरोवर के उत्तर-पश्चिम में बूढ़ा महादेव का मंदिर है। बूढ़ा महादेव के पश्चिम में यज्ञ स्थल है। यज्ञ स्थल के दक्षिण में ज्योति कक्ष व मंच है। जूनी मेला का परिसर 14 एकड़ में फैला हुआ है। इस मेले में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। बीते दिनों आयोजन को लेकर स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें