फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: बेमेतरा पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स, 17 नववंबर को होगा मतदान, फोर्स ने किया पैदल मार्च

Fri, 10 Nov 2023 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

पुलिस ने जिले के लोगों को संदिग्ध व्यक्ति और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधी होने पर तत्काल समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 पर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी  पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
बेमेतरा में पैरामिलिट्री फोर्स ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होना है। इस जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें नवागढ़, साजा व बेमेतरा शामिल हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लि़ए पैरामिलिट्री फोर्स ने आमद दे दी है। शुक्रवार को बेमेतरा शहर में जवानों की टीम ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। 

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता एवं निर्भीकता से मतदान करने को लिए लोगों को जागरुक किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की टीम मुस्तैद है और बदमाशों पर भी नजर रखी जाएगी।  वहीं पैदल मार्च कृषि उपज मंडी परिसर से गस्ती चौक, सिंघौरी चौक, दुर्गा मंदिर नयापारा, पुराना बस स्टैंड, पीर्यस चौक, बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, रेस्ट हाउस चौक व प्रमुख मार्गों से होते हुए थाना बेमेतरा, कंट्रोल रूम परिसर तक फ्लैग मार्च व पेट्रोलिंग निकाला गया। 


पुलिस ने जिले के लोगों को संदिग्ध व्यक्ति और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधी होने पर तत्काल समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 पर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी  पुलिस को देने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें