फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: राहुल गांधी और अमित शाह ने बेमेतरा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, जानें किसने क्या कहा

Wed, 15 Nov 2023 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बेमेतरा के साजा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं राहुल गांधी  ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
अमित शाह और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 17 नंवबर को होना है। दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है जिसको लेकर सभी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बेमेतरा के साजा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं राहुल गांधी  ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

भुवनेश्वर साहू के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी- शाह 
साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के समर्थन में शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की सरकार बनने के बाद भुवनेश्वर साहू के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। साथ ही अमित शाह ने भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर  कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को एटीएम की तरह समझ लिया है, कांग्रेस प्रदेश को लूटने का काम करती है। 

 

 2024 में मोदी को पीएम बनाना है- शाह 
अमित शाह ने कहा कि 2024 में मोदी को पीएम बनाना है, भाजपा की सरकार बनाना है तो जोरदार नारा लगाएं। मंच को संबोधित करते हुए आदिवासियों के गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भूपेश बघेल का सूपड़ा साफा हो गया है, सट्टाबाजी करने वाली सरकार जा रही है, मैंने तय किया था कि अंतिम दिन ईश्वर साहू के प्रचार करने जाउंगा। ईश्वर साहू केवल प्रत्याशी नहीं है न्याय के प्रतीक हैं। अमित शाह ने कहा कि ईश्वर साहू ने कांग्रेस की नौकरी और पैसे को ठुकराया है। ईश्वर को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है। शाह ने आगे कहा कि अब भूपेश कका आपका समय खत्म हो गया है। भुनेश्वर साहू के हत्यारों को भाजपा सरकार जेल भिजवाएगी।

 

जिनकी खुद की गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे- शाह
जनसभा के दौरान अमित शाह ने भाजपा के घोषणा पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देंगे। भूपेश बघेल प्री पैड सीएम है। जितना घूस दोगे उतना काम करते हैं। देश में गोबर घोटाला करने वाले पहले सीएम हैं भूपेश बघेल। शाह ने कहा कि पैसा खाने वाले को उल्टा लटका कर वसूली करेंगे।

शाह के निशाने पर राहुल गांधी
शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों से राम मंदिर का निर्माण लटका रही थी। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि मैं पार्टी का अध्यक्ष था तो राहुल गांधी बहुत परेशान करते थे, राहुल गांधी रोज पूछते थे राम मंदिर कब बनेगा, मैं आज बता रहा हूं जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

 

राहुल ने फिर की जातिगत जनगणना की वकालत
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बेमेतरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत जनगणना की वकालत की। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश के ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को अपनी सही आबादी का पता लग जाएगा, उस दिन यह मुल्क हमेशा के लिए बदल जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी शब्द को लेकर चुने गए हैं लेकिन जब ओबीसी को हक देने का समय आता है तब वह इससे इनकार करते हैं। 

 

'इसे कोई ताकत नहीं रोक सकती'
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'नरेंद्र मोदी जी जाति जनगणना करें या ना करें, जिस दिन छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी, जाति का सर्वे यहां शुरू हो जाएगा। जिस दिन दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, पहला हस्ताक्षर जाति जनगणना पर होगा। राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना ऐतिहासिक निर्णय होगा और इससे देश बदल जाएगा। जिस दिन इस देश के ओबीसी को, देश के दलित को और देश के आदिवासी को अपनी सच्ची आबादी के बारे में जानकारी मिलेगी, अपनी सच्ची शक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी, उस दिन यह देश हमेशा के लिए बदल जाएगा। यह आजादी के बाद सबसे बड़ा क्रांतिकारी निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके लिए, आपके साथ मिलकर, कदम से कदम मिलाकर यह निर्णय लेने जा रही है, इसे कोई ताकत नहीं रोक सकती। 

 
विज्ञापन

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकारें हैं हम दो-तीन ऐसी योजना लाते हैं, जिससे सीधा पैसा आपके बैंक अकाउंट में जाए। छत्तीसगढ़ में शुरुआत में हमने निर्णय ले लिया था। किसान को धान के लिए 2500 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। हमारी सरकार ने जितने वादे किए थे सभी पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें