फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: बुलेट के शौक ने बना दिया चोर, बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Sat, 06 Jan 2024 09:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की हैं।  आरोपी आपस में दोस्त हैं और बुलेट बाइक के शौक ने दोनों को चोर बना दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की हैं।  आरोपी आपस में दोस्त हैं और बुलेट बाइक के शौक ने दोनों को चोर बना दिया। बरामद गाड़ियों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। मामला बेमेतरा कोतवाली का है। 

विज्ञापन

 

थाने से मिली जानकारी अनुसार प्रकाश सलूजा निवासी बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के सामने से इसका बुलेट चोरी हो गई है। इस पर एफआईआर दर्ज कर  विवेचना में लिया गया। इसके बाद देवानंद मोटवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भी बुलेट घर के बाह से चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिर कि सूचना पर संदेही पोषण कौशिक जिला कबीरधाम निवासी ग्राम दानीघठोली को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर थाना बेमेतरा में चोरी हुए बुलेट मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। 

 

इसके अलावा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम क्षेत्र से होण्डा साईन मोटर सायकल एवं जिस एक्टीवा वाहन में घुम-घुम कर चोरी करते थे उस एक्टीवा वाहन को भी जिला कबीरधाम से चोरी करना स्वीकार किया। इस संबंध में संबंधित थाना को सूचित किया गया है। आरोपी के कब्जे एवं निशादेही पर उक्त बाइक को जब्त किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें