फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: सरहुल सरना पूजा कर रहे बैगाओं पर मधुमक्खियों का हमला, पूर्व विधायक जगेश्वर राम हुए बेहोश

Tue, 09 Apr 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ बैगा घायल हुए हैं।अब मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम में नववर्ष सरना उत्सव में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के डर से कंबल में छिपा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में वनवासियों के नववर्ष सरहुल सरना पूजा कर रहे बैगाओं पर मधुक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में कई बैगाओं के घायल होने की जानकारी मिल रही है। 

 

कल्याण आश्रम परिसर में सरना उत्सव शिफ्ट किया गया है। कल्याण आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व विधायक जगेश्वर राम मधुमक्खियों के हमले में बेहोश हो गये हैं। एसपी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूजा उत्सव जिला मुख्यालय जशपुर के दीपू बगीचा सरना स्थल में सम्पन्न हुई लेकिन अंतिम समय मे मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। 

विज्ञापन


जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ बैगा घायल हुए हैं।अब मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम में नववर्ष सरना उत्सव में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।

धूप अगरबत्ती से निकले धुंए के कारण मधुमक्खियों ने  पूजा कर रहे बैगाओं को जमकर काटा है जबकि वहीं मौजूद सुरक्षाकर्मी,पुलिस अधिकारियों को एक भी डंक नहीं मारा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें