बलरामपुर रामानुजगंज केंद्रीय कमेटी दबगर समाज के द्वारा समाज का प्रदेशिक संगठन चुनाव व सम्मेलन का आयोजन स्थानीय लरंगसाय कम्युनिटी हाल में समाज के प्रादेशिक अध्यक्ष आदित्य दास एवं उपाध्यक्ष राजकुमार दास सहित अन्य अतिथियों की उपस्थितियों में आयोजित किया गया। इसमें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार के समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्व समिति से दहेज कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम के दौरान ही दो बेटियों की शादी बिना दहेज के तय की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर समाज की महिलाओं के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर अपनी विस्तार से बात रखी। सभी ने समाज के शत-प्रतिशत बेटा-बेटी की पढ़ाई पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद सहित अन्य विषयों पर समाज के लोगों के द्वारा अपनी विस्तार से बात रखी गई।
नगर में पहली बार दबगर समाज के द्वारा इतना बृहद आयोजन कराया गया, जिसके लिए कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी। सम्मेलन में विकास दास, उमेश दास, सूरज दास मुकेश दास, राजीव रंजन दास, अनुज दास,संजय दास अर्जुन दास, आकाश दासज़ विजय दास,सुरेंद्र दास, दुर्गा दास, शंभू दास, मेघनाथ दास, वीरेंद्र दास, रामजीलाल मनोज दास, रामनाथ दास, महेश दास, सनोज दास, मंटू दास सहित कई प्रदेशों के दबगर समाज के लोग उपस्थित हुए।
दबगर समाज के द्वारा आयोजित प्रदेशिक संगठन चुनाव व सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से हम समाज के लोग शराब एवं मांस का प्रयोग नहीं करेंगे। समाज की जो कुरीतियां है, उसे दूर करने के लिए हम सब सामूहिक प्रयास करेंगे।