जांच में यह सामने आया कि विद्यालय के प्रधानपाठक और अन्य शिक्षकों ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। इसी आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी के प्रस्ताव पर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर (विकासखंड पलारी) में मध्यान्ह भोजन में घोर लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की है। मामले में प्रभारी प्रधानपाठक नेतराम गिरि और शिक्षक वेदप्रकाश पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं तीन अन्य शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि प्ररोक दी गई है।
विज्ञापन
दिनांक 28 जुलाई 2025 को विद्यालय की रसोई में तैयार की गई सब्जी को एक आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था। इसके बावजूद, रसोइया और स्कूल स्टाफ ने वही भोजन बच्चों को परोस दिया। इस गंभीर लापरवाही के बाद 84 बच्चों को चुपचाप एंटी रेबीज टीके लगाए गए, जिसकी जानकारी सामने आने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
जांच में यह सामने आया कि विद्यालय के प्रधानपाठक और अन्य शिक्षकों ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। इसी आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी के प्रस्ताव पर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही शिक्षक रविलाल साहू, नेमीचंद बघेल एवं नामप्यारी ध्रुव के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी एक वेतनवृद्धि असंचयी रूप से रोक दी गई है, क्योंकि इन्होंने भी इस लापरवाही को छिपाने में भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।