फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त, दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही कीमत, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
अवैध गांजा के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन

 

बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क मार्ग में पटपर चैंक में नाकाबंदी कर एंबुलेंस वाहन के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों को पकडा गया है। आरोपियों के पास से  से 50 हज़ार रुपये नकद बरामद किये हैं। आरोपी अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। 
 

 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सागर चैहान द्वारा एंबुलेंस वाहन को एआईएमएस रायपुर से लेकर आरंग, बसना, सरायपाली होते हुए बरगढ़ उड़ीसा ले जाया गया, तत्पश्चात वहां से गांजा लेकर सुहेला, डोंगरीपाली, बरमकेला, सारंगढ़, गिधौरी, लवन, बलौदाबाजार, भाटापारा होते हुए मध्य प्रदेश ले जाने की आरोपियों की योजना’ थी। 

 

एंबुलेंस वाहन हेमंत सिंह निवासी नवी मुंबई के नाम पर दर्ज है, जिसके द्वारा शिवशंकर नामक व्यक्ति के माध्यम से एंबुलेंस वाहन को अंकित दिल्ली निवासी को बिक्री करना बताया गया है, परंतु अभी तक वाहन स्वामी नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें