250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले किया
250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले किया गया। कई चार पहिया वाहनों में आग लगाई गई। यहां तक कि दमकल की गाड़ी में भी आग लगा दी गई। गुस्साई भीड़ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को किसी तरह भगाया। मौके पर कलेक्टर और एसपी मौजूद। स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही।
रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना
बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में समाज विशेष के उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। दंगा नियंत्रण दल समेत अश्रुगैस टीम भी रवाना की गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू करने में नाकाम रही है।
क्या होता है जैतखाम
छत्तीसगढ़ में लाखों की संख्या में सतनामी समाज के लोग निवासरत हैं। रायपुर और आस-पास कई जिलों और गांवों में सतनामी समाज के लोगों ने अपने धार्मिक प्रतीक जैतखाम बनाए हुए है। जैतखाम समाज का पवित्र चिन्ह होता है, जिसकी समाज के लोग हर दिन पूजा अर्चना करते हैं। प्रदेश में जहां-जहां भी सतनामी समाज के निवास करते हैं, वहां पर जैतखाम बना है। केवल राजधानी रायपुर में ही 100 से ज्यादा जैतखाम सतनामी समाज के लोगों ने बनाये हैं। जैतखाम के ऊपर सफेद रंग की ध्वजा रहती है। सतनामी समाज के गुरु बाबा गुरु घासीदास हैं।