फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नशे के खिलाफ नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की पहली कार्रवाई, दो आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 12 Sep 2024 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा बलौदा बाजार

सार

रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे के निर्देश के बाद बालौद बाजार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
दो आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलोदा बाजार जिला पुलिस ने रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे के निर्देश के बाद पीआईटीएनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपी एजाज खान और ज्वाला प्रसाद को तीन महीने की जेल भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों के विरुद्ध पीआईटीएनडीपीएस प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस 1988 के तहत जिला बलौदा बाजार पुलिस द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर महादेव कावरे आयुक्त रायपुर संभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आदेश पारित किया।

आदेश पारित होने के बाद दोनों आरोपियों को उप जेल बलौदा बाजार में जेल भेज दिया गया है। नशीले पदार्थ, टैबलेट, नशीले इंजेक्शन आदि की तस्करी एवं बिक्री के अवैध व्यापार में शामिल आरोपियों को पीआईटीएनडीपीएस एक्ट के तहत आयुक्त न्यायालय द्वारा निवारक निरोध आदेश  प्रथम बार जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के नाम
1. ज्वाला चतुर्वेदी 
2. एजाज खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें