प्राकृतिक आपदा में दो व्यक्तियों की मौत के बाद उनके परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
प्राकृतिक आपदा में दो व्यक्तियों की मौत के बाद उनके परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सहायता संतोष डहरिया पिता हीरालाल डहरिया, निवासी संत रविदास वार्ड, तहसील भाटापारा तथा दुखिया बाई ध्रुव पति स्व. दुकाल सिंह, निवासी ग्राम धौराभाठा, तहसील भाटापारा को प्रदान की गई है।
संतोष डहरिया के परिजन की मौत रामसागर तालाब में डूबने से हुई थी, वहीं दुखिया बाई के परिजन की मौत सर्पदंश से हुई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में जल्द से जल्द जमा की जाए, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके। प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से पीड़ित परिवारों को कठिन समय में राहत मिलने की उम्मीद है।