फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod Accident: खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था युवक, हादसे में गई जान; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 06 Mar 2024 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 930 पर देवारभाट में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम देवारभाट का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम राहुल वर्मा है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर पड़ा हुआ था, वह खून से लतपथ था आपातकालीन सेवा को फोन लगाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे और आरक्षक भोप सिंह साहू जो कि रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने सरकारी वाहन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें