कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। अंत में अपर कलेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए शाम तक पटेल पद से निष्कासन करने संबंधित आदेश जारी करने की बात कही तब ग्रामीण शांत हुए।
बालोद जिले के ग्राम मुजगहन के सभी ग्रामीण आज ग्राम पटेल के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट के सामने लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पटेल मोहम्मद हनीफ द्वारा पटेल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नौ जगहों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया और जमीन को बेच भी दिया गया। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर तनातनी भी हुई।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। अंत में अपर कलेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए शाम तक पटेल पद से निष्कासन करने संबंधित आदेश जारी करने की बात कही तब ग्रामीण शांत हुए। परंतु बिना निष्कासन पत्र लिए ग्रामीण वहां से रवाना नहीं हुए आसपास ही बैठे रहे।
परिवार वालों के नाम से रखता है जमीन
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पटेल मोहम्मद हनीफ जमीनों को अपने परिजनों के नाम से रखता है। कभी भाई के नाम से कभी बहन के नाम से कभी भतीजे के नाम से तो कभी और किसी के नाम से पहले जमीन पर कब्जा करता है फिर ना जाने कैसे फर्जी रूप से जमीन का पट्टा बनवा लेता है।
विज्ञापन
मिला समर्थन
ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उन्हें भाजपा व कांग्रेस का भी दूर से ही साथ मिलता हुआ नजर आया। एक तरफ पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा वहां पर दूर से उनकी भीड़ को समर्थन दे रहे थे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार एवं मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू भी समर्थन में पहुंचे थे। पूर्व विधायक भैया राम सिंह की पहल पर दोनों पक्षों में बात बन पाई।