जानें कौन हैं सोमन साहू
बालोद जिला साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हैं सोमन साहू। जिन्होंने पिछले चुनाव में साहू समाज में अध्यक्ष पद को हासिल किया था। जिसके बाद से वे समाज के कार्यों में अग्रणी रहे अब अचानक चुनाव के पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। अब देखना यह होगा कि समाज के साथ-साथ राजनीति में उन्हें कितना तवज्जो मिलता है। हालांकि, वह निजी रूप से अकेले ही दावेदारी फार्म प्रस्तुत करने पहुंचे हुए थे। सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने उन्हें फॉर्म भरा कर कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस प्रवेश कराया। लाल साहू इससे पहले शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। अब वे रिटायर्ड हो चुके हैं। अब उन्होंने राजनीति में जाने का मन बनाया है।
टिकट को लेकर क्या बोले सोमन साहू
कांग्रेस में सदस्यता लेने के बाद साहू समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मैं 30 सालों से समाज की सेवा करते आ रहा हूं। अब मुझे लगा कि राजनीति में भी मुझे काम करना चाहिए। राजनीति में भी सेवा करनी चाहिए। मैं विधायक के रूप में समाज की सेवा करना चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री के कार्यों को लेकर प्रभावित हूं। इसीलिए मैंने आज कांग्रेस में एंट्री की है। आपको बता दें कि जिला भाजपा के अध्यक्ष के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भाजपा में सक्रिय साहू समाज से जुड़े नेताओं के होश उड़ गए। वहीं पर कविता का दौर भी शुरू हो चुका है।