फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस में शामिल हुए सोमन साहू, विधायक बनने के लिए भरा फॉर्म; जानें इनके बारे मे

Tue, 22 Aug 2023 06:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिला साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हैं सोमन साहू। जिन्होंने पिछले चुनाव में साहू समाज में अध्यक्ष पद को हासिल किया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक के लिए फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
वर्तमान जिला अध्यक्ष सोमन लाल साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर साहू समाज के वर्तमान जिला अध्यक्ष सोमन लाल साहू ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। विधानसभा संचारी बालोद में विधायक पद की दावेदारी के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया है। वह अपने एक साथी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके बाद विधानसभा दावेदारी के लिए आवेदन फार्म भी भर उनके साथ साहू समाज के एक व्यक्ति उत्तम साहू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जानें कौन हैं सोमन साहू
बालोद जिला साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हैं सोमन साहू। जिन्होंने पिछले चुनाव में साहू समाज में अध्यक्ष पद को हासिल किया था। जिसके बाद से वे समाज के कार्यों में अग्रणी रहे अब अचानक चुनाव के पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। अब देखना यह होगा कि समाज के साथ-साथ राजनीति में उन्हें कितना तवज्जो मिलता है। हालांकि, वह निजी रूप से अकेले ही दावेदारी फार्म प्रस्तुत करने पहुंचे हुए थे। सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने उन्हें फॉर्म भरा कर कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस प्रवेश कराया। लाल साहू इससे पहले शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। अब वे रिटायर्ड हो चुके हैं। अब उन्होंने राजनीति में जाने का मन बनाया है।
विज्ञापन

टिकट को लेकर क्या बोले सोमन साहू 
कांग्रेस में सदस्यता लेने के बाद साहू समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मैं 30 सालों से समाज की सेवा करते आ रहा हूं। अब मुझे लगा कि राजनीति में भी मुझे काम करना चाहिए। राजनीति में भी सेवा करनी चाहिए। मैं विधायक के रूप में समाज की सेवा करना चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री के कार्यों को लेकर प्रभावित हूं। इसीलिए मैंने आज कांग्रेस में एंट्री की है। आपको बता दें कि जिला भाजपा के अध्यक्ष के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भाजपा में सक्रिय साहू समाज से जुड़े नेताओं के होश उड़ गए। वहीं पर कविता का दौर भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें