फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: कार में लेकर घूम रहे थे गांजा, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 08:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पुलिस को दो गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी एक काम में गांजे की तस्करी के लिए जा रहे थे। पूरा मामलाथाना सनौद क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 36 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 2,52,000 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पुलिस को दो गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी एक काम में गांजे की तस्करी के लिए जा रहे थे। पूरा मामलाथाना सनौद क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 36 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 2,52,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी भीलवाड़ा राजस्थान के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मामले में आरोपी अशोक प्रजापत पिता कन्हैया लाल उम्र 27 वर्ष निवासी मंदिर गली घोबी मोहल्ला प्रतापनगर, भीलवाडा, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाडा राजस्थान और भगवान सिंह राजपूत पिता रामसिंग, उम्र 22 वर्ष, निवासी भवानी नगर, पावर हाउस के पीछे प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया है। जिसके बाद रिमांड में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सनौद के थाना प्रभारी भुजबल साहू ने बताया कि सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पूरी टीम के साथ थाना सनौद तिराहा चौक पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी भुजबल साहू ने बताया कि कार की डिक्की के पीछे गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें