फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: विधायक अनुज शर्मा बोले- भाजपा नेता नहीं टारगेट में हैं नक्सली, प्रियंका गांधी के लिए कही ये बात

Sat, 20 Apr 2024 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलोद

सार

जिस गांव में यहां चुनावी सभा थी वहां की स्थानीय निवासी डोमार सिंह कुंवर जो की पद्मश्री सम्मानित हैं वह भी इस आयोजन में मौजूद थे पहली बार एक मंच पर दो पद्मश्री नजर आए। 
विज्ञापन
विधायक अनुज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दिग्गज फिल्म कलाकार एवं विधायक अनुज शर्मा आज बालोद जिले के ग्राम लाटाबोड़ में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में जनता को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कांकेर में जवानों द्वारा किए कार्रवाई के बाद बौखलाए नक्सलियों द्वारा बंद के आव्हान पर नक्सलियों को चेतावनी दी, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नहीं अब टारगेट में नक्सली हैं। नक्सलियों का आत्मविश्वास गिरा हुआ है,भाजपा शांति के लिए संकल्पित है उन्होंने प्रियंका गांधी के दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा उनके दौरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनके पास केवल अभाव ही अभाव है उन्हे तो लोकसभा लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे थे।

विज्ञापन

 

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए अनुज शर्मा ने यहां पर जीत गुनगुना कर लोगों को रिझाने का प्रयास किया और उनके साथ सेल्फी मिली उन्होंने कहा कि जब तक यहां पर कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने जनता को धान के मामले में उलझा कर रखा और दूसरी तरफ कोयला घोटाला गोबर घोटाला शराब घोटाला महादेव सत्ता अप घोटाला ऐसे ऐसे घोटाले किए इसके बाद अब जितने भी इन सब मामलों में जिम्मेदार है वह चक्की पीस रहे हैं चाहे अधिकारी हो या नेता।


एक मंच पर आए दो पद्मश्री

जिस गांव में यहां चुनावी सभा थी वहां की स्थानीय निवासी डोमार सिंह कुंवर जो की पद्मश्री सम्मानित हैं वह भी इस आयोजन में मौजूद थे पहली बार एक मंच पर दो पद्मश्री नजर आए। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते थक नहीं रहे थे अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा को सरकार है जो गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है उन्हें परखती है और पद्मश्री से पुरस्कार करती है यह केवल भाजपा सरकार में संभव है।

विज्ञापन

कांग्रेस विदेशी बॉयलर वाली पार्टी

चुनावी सभा का संबोधित करते हुए वह जमकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसमें भारत की जनता के लिए काम करने का नाम होता है और कांग्रेस वह पार्टी है जिसका नाम ही विदेशी है और एक परिवार के लिए काम करने वाली पार्टी है। यहां सारे लोग बॉयलर हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री नहीं तो मेरा बेटा प्रधानमंत्री मेरी बहू प्रधानमंत्री नहीं तो उसका बेटा प्रधानमंत्री और नहीं तो दामाद प्रधानमंत्री केवल एक परिवार अपने नीचे स्वार्थ के लिए इस पार्टी का संचालन कर रहा है।


गीत के माध्यम से मारा ताना

अनुज शर्मा ने यहां गीत गुनगुना कर कांग्रेस को ताना मारा उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस वाले गाना गाएंगे की "मैं फोकट राम गिरधारी" गीत गुनगुनाने के अलावा कांग्रेस के पास इस चुनाव के बाद कोई काम नहीं रहेगा हमें विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ में सभी सिम जीतकर आएंगे हम देश के प्रधानमंत्री को मजबूत बनाएंगे तीसरी बार मैट्रिक मारेंगे तब आप सब का विकास और तेजी से होगा उन्होंने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया हमने महिलाओं को 1000 रूपए प्रति माह दिया भाजपा जो कहती है वह करती है उन्होंने कहा कांग्रेस महिलाओं को 100000 रूपए सालाना देने की बात कर रही है यह केवल जुमला है और कुछ नहीं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें