फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: नाखून से मासूम पर हमला, अधमरा हाल में नहर किनारे छोड़ा, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी वारदात सामने आ रही है जहां पर 6 साल के का मासूम नहर के पास गंभीर घायल अवस्था में मिला है स्थानीय लोगों की सूचना के बाद परिजनों ने बच्चे को समीप के ही निकुम अस्पताल में भर्ती कराया । 
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी वारदात सामने आ रही है जहां पर 6 साल के का मासूम नहर के पास गंभीर घायल अवस्था में मिला है स्थानीय लोगों की सूचना के बाद परिजनों ने बच्चे को समीप के ही निकुम अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चे को स्थिति को देखते हुए उन्हें भिलाई के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां पर बच्चों की लाज की जा रही है नाबालिक बच्चे का नाम लिखे साहू बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है पूरा मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है, बच्चे के शरीर में नाखून का निशान भी मिला है।

विज्ञापन


स्कूल जाने के लिए ढूंढे तब मिला बच्चा
सुबह स्कूल जाने के समय बच्चा अपने घर से निकाल कर पड़ोसी मुकेश साहू के यहां गया था जिस समय उसकी दादी ने उसे अंतिम बार देखा था उसके बाद जब उसे स्कूल जाने के लिए पुनः बुलाने गई तब वह वहां नहीं था फिर आसपास खोजा गया क्योंकि स्कूल जाने का समय था उसे तैयार करवाना था तब खोजने पर मासूम नहर के किनारे घायल अवस्था में मिला जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया उसकी घायल अवस्था को देखते हुए पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसे प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

जांच में जुटी पुलिस 
थाना प्रभारी अर्जुंदा प्रदीप कंवर ने बताया कि मामले में सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे हुए थे मासूम की हालत खराब थी इसके बाद उसे वर्तमान में भलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले में शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है आखिर मासूम के साथ किसको दुश्मनी है और किस उद्देश्य से यह घटना घटित हुआ है वही जब बच्चा स्वस्थ होगा तो उसके बताएं अनुसार ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकता है फिलहाल हम आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा वहीं मासूम के स्वास्थ्य को सुधार करना अभी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


बच्चे के शरीर पर नाखून के निशान
आपको बता दें मासूम के शरीर में नाखूनों के निशान भी मिले हैं। लहुलुहान मासूम लिकेश साहू को जख्मी हालत में निकुम अस्पताल ले जाया गया, दोनों आंख में भी बेरहमी से हमला किया गया है जिसके कारण उसकी स्थिति देख लोगों के आंख से आंसू आ गए जहां से इलाज़ के बाद हायर सेंटर भिलाई रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्चे की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र देवसरा गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फ़िलहाल घटना का कारण अज्ञात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें