फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: न्याय की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंचे पति-पत्नी, बोले- झूठे केस में फंसाकर रिश्वत मांग रही पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 09:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी में रहने वाले पति और पत्नी ने सनौद थाने में पदस्थ एएसआई की एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी में रहने वाले पति और पत्नी ने सनौद थाने में पदस्थ एएसआई की एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि पहले पत्नी को बरगलाकर पति के खिलाफ झूठी शिकायत सनौद थाने में दर्ज करवाई, फिर शिकायत वापस लेने के नाम पर वहां पदस्थ एएसआई ने पति और पत्नी से पैसे की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शासकीय प्राथमिक शाला मुंदेरा में पदस्थ प्रधान पाठक मिथलेश साहू और उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ तोरण साहू दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने बीते वर्ष 2 जुलाई को अंगार मोती में शादी की और न्यायालय में भी विवाह किया। तब से दोनों एक दूसरे के साथ रहते थे।

पत्नी से कराई पति की झूठी शिकायत
शिक्षिका तोरण साहू ने बताया कि वह 28 व 29 मई को अपने सामान और दस्तावेज को लाने के लिए अपने मायके बेलोदी गई हुई थी। लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें सामान नहीं दिया और चार दिन बाद सनौद थाना ले गये। जहां उनके पति मिथलेश साहू के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी कर पैसे मांगने और बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत कराई गई। दबाव में आकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस वाले तोरण के पति मिथलेश को जबरदस्ती घर से उठाकर थाने ले गये और मारपीट की और उनसे व उनकी पत्नी से एक-एक लाख रूपये शिकायत वापस लेने के नाम पर एएसआई ने मांगे। पति-पत्नी ने एसपी को आवेदन सौंपकर उनके साथ हुई घटना को बताया और आरोपी एएसआई नंदकुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत मिली है। एसडीओपी को जांच के लिए सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। -सूरजन राम भगत, एसपी बालोद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें