फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: निर्वाचन शाखा के मीडिया अनुवीक्षण समिति में काम करने वालों के भुगतान में फर्जीवाड़ा,दूसरों को मिला पैसा

Fri, 29 Mar 2024 04:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के निर्वाचन शाखा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें गठित शाखा में कार्य करने वाले लोगों का भुगतान अन्य लोगों को कर दिया गया है और जिन्होंने वास्तविकता में काम किया है वह पैसे को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के निर्वाचन शाखा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें गठित शाखा में कार्य करने वाले लोगों का भुगतान अन्य लोगों को कर दिया गया है और जिन्होंने वास्तविकता में काम किया है वह पैसे को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पूरा मामला मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से जुड़ा हुआ है यहां पर इस समिति में कार्य कर रहे लोगों को भुगतान न कर अन्य लोगों को भुगतान किया गया है। इसके संदर्भ में निर्वाचन शाखा से एक डाटा भी प्राप्त हुआ है।  

विज्ञापन

24 में से दो लोगों का भुगतान

पूरे मामले में जब मीडिया प्रमाणन एवं अनुवेक्षण समिति के लोगों से चर्चा की गई तो पता चला कि कल 24 लोगों की समिति विधानसभा चुनाव के कार्य में लगी हुई थी परंतु जब भुगतान हुआ तो 24 में से केवल दो लोगों का भुगतान हुआ है बाकी सभी के भुगतान अप्राप्त हैं। 


अधिकारी- कर्मचारी ने लिखा पत्र 

मीडिया प्रमाणन एवं मनोविक्षण समिति में काम करने वाले लगभग 14 लोगों ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भी सौंपा है जिसमें बताया गया है कि उनका मानदेय प्राप्त है यहां पर उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023-24 में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुविक्षण समिति अधिकारी एवं कर्मचारियों की मानदेय राशि आज दिनांक तक नहीं मिली है और उन्होंने बताया है कि इस समिति में जिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है उनके स्थान पर संलग्न सूची अनुसार दूसरे अधिकारी कर्मचारियों को मैन देखा भुगतान किया गया है।

विज्ञापन

नाम के आधार पर हुआ भुगतान

पूरे मामले पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि लापरवाही यह नहीं है जांच के पहले कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, मानदेय के लिए जिनका नाम गया है उन्हे मानदेय दिया गया है कुछ लोग आए थे शिकायत करने इसपर इलेक्शन सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है।


तीन से चार दिन में जांच

पूरे मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि तीन से चार दिवस के भीतर पूरे मामले में स्पष्ट हो जाएगा कि कहां त्रुटि हुई है, उन्होंने कहा अभी सब चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं उसके बाद ही मामले की जांच और रिपोर्ट सामने ला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें