फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: बाढ़ के पानी ने गांव में मचाई तबाही, डायरिया से 55 लोग हुए बीमार, अब स्थिति हो रही सामान्य

Tue, 17 Sep 2024 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम बगदाई में डायरिया ने पैर पसार लिया है दरअसल यहां पर बाढ़ के हालातो के कारण पेयजल वाले पाइपलाइन में गंदा पानी चला गया था जिसके कारण उल्टी दस्त की शिकायत हुई फिर डायरिया का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम बगदाई में डायरिया ने पैर पसार लिया है दरअसल यहां पर बाढ़ के हालातो के कारण पेयजल वाले पाइपलाइन में गंदा पानी चला गया था जिसके कारण उल्टी दस्त की शिकायत हुई फिर डायरिया का मामला सामने आया है जिसके बाद समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर कैंप लगाकर अति गंभीर लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जिसके बाद अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि आज 1 मरीज सामने आए थे जिनका इलाज किया गया है और रिफर किया गया था एक दिन पूर्व 8 मरीज उसके पहले 10 मरीज ऐसे करते यह आंकड़ा 55 तक जा पहुंचा।

विज्ञापन


अभी स्थिति सामान्य
प्राथमिक उपचार के लिए विकासखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पंचायत में ही कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही है वहीं गंभीर स्थिति होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि तीन दिन पहले यहां की स्थिति काफी देनी है थी और अब तक मरीज 55 हो चुके हैं आज केवल एक ही मरीज सामने आए हैं और पानी में जो समस्या थी उसे भी अब सुधार लिया गया है।

डॉक्टर ने बताया कि यहां पर बाढ़ आया हुआ था और पाइपलाइन जो फटा हुआ था उसके माध्यम से बाढ़ का गंदा पानी टंकी में चला गया जिसका शुद्धिकरण नहीं हो पाया था और उसके कारण डायरिया फैलने की बात सामने आई जिसके बाद पानी को लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया था उसके बाद अब शुद्धिकरण कर लिया गया है उन्होंने कहा कि यदि पानी गंदा हो तो हमें उसे उबालकर पीना चाहिए इस गांव में भी यही स्थिति सामने आई बारिश के बाद जो बाढ़ का गंदा पानी भाकर आया था वह किसी न किसी माध्यम से पाइपलाइन तक जा पहुंचा था और घरों तक भी जा पहुंचा जिसके बाद बीमारी ने पैर पसार लिया उन्होंने कहा कि अभी हम कैंप लगाकर यहां पर इलाज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएचई को भेजा था सैंपल - सरपंच
सरपंच निलेश्वरी साहू ने बताया कि जब दो दिन पूर्व यहां पर डायरिया की शिकायत आई तो हमने इतिहास के तौर पर पानी का सैंपल लेकर पीएचई विभाग को भेजा था जिसके बाद रिपोर्ट सामने आया कि पानी दूषित होने के कारण डायरिया फैला हुआ है स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर कैंप लगाया अपना टीम भेजा इसके बाद अब स्थिति थोड़ी सामान्य होती नजर आ रही है उन्होंने कहा कि अब हमारे गांव में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है और यदि कोई गंभीर मरीज सामने आता है तो हम उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी यहां से भिजवा रहे हैं।

लीकेज पाइप सुधार, नए लाइन से सप्लाई
सरपंच ने बताया कि जो पुराना पाइपलाइन जो फटा हुआ था उसे सुधारा जा रहा है और नई पाइप लाइन से भी सप्लाई की जा रही है ताकि दूसरी पानी का नुकसान और लोगों को ना हो जो भी संभव हो पा रहा है पंचायत हम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है समय रहते हमारे गांव में सुधार ला लिया गया है और डायरिया के मरीज आने कम होने लगे हैं आज केवल एक ही मरीज सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें