बालोद में डॉक्टरों की पीड़ा से भरी हुई एक चिट्ठी इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और यह पत्र कलेक्टर के नाम से एक डॉक्टर द्वारा लिखा गया है। दरअसल डॉक्टर के साथ हो रही घटनाओं से आहत डॉक्टर अब लाइसेंस युक्त पिस्टल गन की अनुमति मांग रहे हैं पूरा मामला जिले के अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है इस पत्र के माध्यम से डॉक्टर लेखराम कोसरे ने बताया कि वो एक चिकित्सा अधिकारी के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जन्दा में पदस्थ हूं और मुझे अब गन की आवश्यकता है।
डॉक्टरों ने किया था प्रदर्शन
आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 सितंबर को हुई इस घटना के बाद से डॉक्टर ने प्रदर्शन भी किया था और सुरक्षा की मांग की थी वही उनके प्रदर्शन और समस्याओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी परंतु अचानक ना जाने क्यों डॉक्टर द्वारा लाइसेंसी बंदूक की अनुमति मांगी जा रही है क्या इस तरह की मांग करना जायज है या फिर ना जायज या तो प्रशासन ही बताया परंतु डॉक्टर के हालात बता रहे हैं कि उन्हें अब ऑपरेशन करने वाले सामग्री के अलावा बंदूक के भी जरूरत पड़ने लगी है।